लिगामेंट को मजबूत करने के लिए क्या खाएं?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 16:47

लिगामेंट्स को मजबूत बनाने के लिए इस ड्रिंक का करें सेवन -

इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको दालचीनी,अननास, ओटमील, संतरे का जूस, बादाम, शहद की जरूरत होगी। इस ड्रिंक से ना सिर्फ दर्द मे राहत मिलेगी बल्कि लिगामेंट्स भी मजबूत होगें। सअनना में मौजूद ब्रोमेलिन नामक एंजाइम दर्द से राहत देता है। ब्रोमेलिन में विटामिन सी और मैंगनीशियम भी पाया जाता है। ओट्स फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते है। दालचीनी कैल्शियम और फाइबर का एक बहुत अच्छा स्रोत है।
बादाम में फाइबर 3.5 ग्राम, प्रोटीन 6 ग्राम, फैट 14 ग्राम, विटामिन ई 37%,मैगनीज32%, मैग्नीशियम 20% इसके अतिरिक्त इसमें कॉपर, विटामिन बी2 व फास्फोरस भी होता है। अपने एंटी आक्सीडेंट गुणों के कारण संतरा मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में राहत पहुंचाता है।
एक ग्लास पानी और 5 ग्राम दालचीनी लें। एक ग्लास अननास का जूस लें। एक कप ओटमील और एक कप संतरा लें। 20 ग्राम बादाम और 20 ग्राम शहद लें।
ओटमील को पकाकर एक साइड में रख दें। संतरे का जूस, शहद, बादाम और दालचीनी को ब्लेंड करके इस ओटमील मे मिला दें। अब अननास के जूस को मिलाकर सभी सामग्री को एक साथ ब्लेंड कर दें। ड्रिंक पीने के लिए तैयार हो गयी है।
इस ड्रिंक का सेवन करने से आपको जल्द ही इसका प्रभाव दिखने लगेगा। इसके अलावा लिगमेंट्स को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज को भी करते रहना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info